हँसमुख बनिए। Be merry। Does Merry mean happy? What does it mean to make merry? How do you use merry in a sentence? What does eat drink and merry mean?

 जिसे भी देखो आज मानसिक तनाव का शिकार है । उस हालत में भी लोगों मानसिक सनाय ही उन्हें तमाम सुखों से पंचित रखता है । केहरे गम्भीर नजर आते हैं जबकि उन्हें हसमुख रहना चाहिये । यह गम्भीरता एवं यदि आप हंसमुख हैं , अगर आपके चेहरे पर स्वाभाविक मुस्कान है तो आप किसी का भी दिल जीतने में सक्षम हो सकते हैं । हंसमुख मनुष्य को हर कोई पसन्द करता है । इसके विपरीत आप चेहरे को गम्भीर बनाये रखेंगे अथवा उदासीनता में घिरे रहेंगे तो कोई भी आपको पसन्द नहीं करेगा । आप यदि दीर्घायु बनना चाहते हैं तो जीवन में हास - परिहास को अपनाइये । मधुर मुस्कान को अपने होठों पर सजाइये । इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि जीवन संघर्षमय है । प्रत्येक मनुष्य के जीवन में कुछ - न - कुछ उलझनें आती ही हैं , लेकिन यदि मनुष्य चाहे तो हँसते - हँसते उनका सामना कर सकता है । आपमें ऐसी अनेक दिव्य शक्तियां भरी पड़ी हैं जिन्हें जाग्रत करके आप चिन्ता - मुक्त हो सकते हैं , आप चाहें तो आत्मविश्वास , दृढ़ संकल्प के बल पर चिन्ताओं का परित्याग कर सकते हैं । आपका जीवन अनमोल है । यह आपको चिन्ताओं में घिरकर रोने - सिसकने के लिये नहीं मिला । आपको अपना जीवन हँसते - हँसते गुजारना चाहिये । हँसना व हँसाना स्वास्थ्य के लिए सर्वाधिक हितकर माना गया है । एक सैनिक की विधवा पत्नी किसी फोटाग्राफर के यहां फोटो खिंचवाने गई । फोटोग्राफर ने उसे कैमरे स्क्रीन - लैंस में देखने के उपरान्त कहा , “ कृपा करके थोड़ा मुस्कराइये । " उस स्त्री ने फोटोग्राफर का मन रखने के लिए मुस्कराने की काफी कोशिश की लेकिन वह अपने होठों पर हँसी के भाव न ला सकी । उस बेचारी को अपने पति की मृत्यु का बेहद दुःख था । इसी कारण वह उदास एवं चिन्तित नजर आती थी उस महिला के चेहरे पर छायी उदासीनता को देखकर फोटोग्राफर ने पुनः कहा " कृपया एक बार मुस्कराने की और कौशिश कीजिये । इससे आपका फोटो बेहतर आयेगा । " यह सुनते ही महिला के चेहरे पर गम्भीरता और भी गहरी हो गई । वह अपनी विवशता को प्रकट करती हुई बोली , “ लगता है आप मेरे विषय में कुछ नहीं जानते । मैं एक वृद्धा और विधवा स्त्री हूं । भला मैं ऐसे कैसे मुस्करा सकती हूं । बाहर का कोई प्रभाव ही होता है , जिससे चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है । " " मैं इस बात से सहमत नहीं हूं क्योंकि मुस्कान या आनन्द तो अन्दर की चीज है । मेरे कहने से आप सिर्फ एक बार और मुस्कराने की कोशिश करें आपको अवश्यही कामयाबी मिलेगी । " फोटोग्राफर ने विनम्रतापूर्वक आग्रह किया । फोटोग्राफर के आग्रह में इतनी विनम्रता एवं मधुरता थी कि महिला पर जादुई असर हुआ और वह मुस्कराने के प्रयास में कामयाब हो गई । " तुन्दर ! अति सुन्दर ! " फोटोग्राफर ने खुशी से चिल्लाते हुए कहा , “ आपको यह बात शायद मालूम न हो कि आप फिलहाल अपनी उम्र से बीस वर्ष कम लग रही हैं । मुत्कराने के इस प्रयास ने तो आपके चेहरे की शोभा ही बढ़ा दी । " उस विधवा महिला ने अपने पति की मौत के बाद आज पहली बार किसी के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनी थी । चिन्ताओं में घिरे होने के कारण उस बेचारी को हँसने मुस्काने का वक्त ही न मिलता था । महिला के मन पर फोटोग्राफर के मधुर वाक्यों का गहरा प्रभाव पड़ा । वह घर पहुंचकर भी आईने में अपना चेहरा देखकर मन - ही - मन खुश होकर हँसती रही । उस महिता को जब अपना फोटो मिला तो वह आश्चर्यविभोर हो उठी । उसका फोटो उसकी वर्तमान उम्र से बीसों वर्ष कम का लगता था । उसका चेहरा किसी फूल की भांति खिता हुआ जान पड़ता था । वह महिला अपने फोटो को देखकर बहुत खुश हुई । फोटो को देखकर वह कहने तगो , “ अगर मैं अपने चेहरे को एक बार हँसमुख बना सकती हूं तो सदैव क्यों नहीं बना सकती ? कोशिश करने पर कुछ भी असम्भव नहीं होगा । " उसी दिन से वह महिला बेहद प्रसन्न रहने लगी । उसके कपोलों पर कुदरती तुझे झलकने लगी । वह खुद को पहले से कहीं अधिक तरोताजा महसूस करने लगी यो । वह अपने व्यस्त जीवन में भी हँसने - मुस्कराने के अवसर खोज लेती थी परिणामस्वरूप उसके चेहरे से धीरे - धीरे वृद्धावस्था के चिह मिटने लगे थे । उसे अपना खोया हुआ यौवन लौटता - सा प्रतीत होने लगा । उसके चेहरे पर हर वक्त शान्त एवं सन्तोषजनक मुस्कान दिखाई पड़ती थी तभी वह देखकर आश्चर्य में पड़ गये कि एक वृद्धा फिर से स्वस्थ एवं नवयौवना पूर्व ही जैसी हो गई । आजकल बहुत - से लोगों को उसी वृद्धा की भाति चिन्ता एवं दुःख समय से वृद्धावस्था की ओर खींच ले जाते हैं । लेकिन यदि वे भी हँसने मुस्कराने का स्वभाव बना लें तो वे अपनी खोयी हुई जवानी को फिर से हासिल कर लेंगे । निःसन्देह खोया हुआ यौवन एक बार फिर से लौटाया जा सकता है , लेकिन ऐसा तभी सम्भव है कि आप भागदौड़ वाले जीवन में भी हास - परिहास के अवसर खोज लें । यदि आप गम्भीरता को छोड़कर हँसने - मुस्कराने का स्वभाव बना लें तो आप निश्चय ही फिर से युवाओं जैसी तरोताजगी का अनुभव करने लगेंगे । यदि आप गम्भीरता एवं उदासीनता से मुक्ति पाना चाहते हैं तो अपना अधिकांश समय हँसमुख लोगों के साथ गुजारिये । जी भरकर हसिये , खिलखिलाइये । हँसने - हँसाने का एक भी अवसर हाथ से न जाने दीजिये । 

Comments

Motivational blog

महान व्यक्तियों के विचार।

मुश्किल समय में अपने लोगों को कैसे प्रेरित और प्रेरित करें। How to motivate and inspire your people in difficult times

A trick in the life of man!