महात्मा बुद्ध का उपदेश। Preaching of Mahatma Buddha.

वर्षों की प्रचंड तप साधना के बाद आखिरकार गौतम को बोध प्राप्त हुआ और वे गौतम से गौतम बुद्ध बन गए , महात्मा बुद्ध बन गए । उनके प्रचंड तप का तेज देखते ही बनता था । उनके इस अपूर्व तेज के संपर्क में जो भी आए , वे उनके समक्ष नतमस्तक होते गए । उनके ज्ञान से कोटिशः लोगों को नवजीवन मिला और असंख्य लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हुआ , नई दृष्टि का सृजन हुआ । वे जगह - जगह जाते और अपने अमृत ज्ञान से लोगों को आह्लादित और आनंदित करते । देखते - ही - देखते उनका यश , उनकी कीर्ति दिग्दिगंत तक फैलने लगी और उनके शिष्यों व अनुयायियों की संख्या भी बढ़ती गई । 


    After years of intense meditation, Gautama finally attained realization and became Gautama Buddha, became Mahatma Buddha.  His fiery tenacity was fast.  Whoever came in contact with this rare glory of theirs, they bowed down to him.  With his knowledge, people got new life and new energy was infused in the lives of innumerable people, new vision was created.  He used to go from place to place and delight and delight people with his nectar of knowledge.  His fame, his fame started spreading to Digidgant and his number of disciples and followers also increased. 
      
गौतम बुद्ध के कई शिष्य बने । आनंद उन्हीं में से एक थे । वे सब कुछ त्यागकर , ज्ञानप्राप्ति की आशा में तथागत की शरण में आए थे । वे तथागत से ज्ञान पाने हेतु हमेशा आतुर और उत्सुक रहा करते थे । वे तथागत से हमेशा यही प्रश्न किया करते थे कि भगवन् ! मुझे ज्ञान की प्राप्ति कब होगी ? मुझे बोध कब होगा ? मैं अपने जीवनलक्ष्य को कब और कैसे प्राप्त कर सकूँगा ? भगवन् ! मेरा मन बहुत अधीर हुआ जा रहा है । प्रभु ! मुझे आप यह बताएँ कि मुझे ज्ञान की प्राप्ति होगी भी या नहीं ? यदि हाँ तो कब ? आनंद के इन प्रश्नों को सुनकर तथागत हमेशा यही उत्तर देते थे कि उचित समय आने पर सब कुछ होगा और मैं तुम्हारे प्रश्नों का सही उत्तर भी दूंगा ।

    
     Gautama became many disciples of Buddha.  Anand was one of them.  They left everything and came to the shelter of Tathagata in the hope of enlightenment.  He was always eager and eager to get knowledge from Tathagata.  He always asked the same question to Tathagata that God!  When will I receive knowledge?  When will I understand?  When and how can I achieve my life goal?  God!  My mind is becoming very impatient.  Lord !  Let me tell you whether I will get knowledge or not?  If yes when?  Listening to these questions of Anand, Tathagata always used to answer that everything will happen when the appropriate time comes and I will also give the right answer to your questions. 

    
     संयोगवश एक दिन आनंद और तथागत प्रव्रज्या करते हुए , भ्रमण करते हुए कहीं चले जा रहे थे और अचानक वे दोनों एक झरने के पास पहुंच गए । उसी समय कुछ पशु उस झरने में नहाकर बाहर निकल रहे थे । वे दोनों वहाँ से कुछ दूर आगे निकल आए और एक पेड़ की छाँह में बैठ गए । तथागत कुछ देर मौन रहे , फिर बोले- " वत्स आनंद ! पीछे वाले झरने से जहाँ से हम लोग अभी - अभी होकर आए हैं , वहाँ से जरा पानी ले आओ । मुझे अभी जोर की प्यास लगी है और मैं झरने का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाना चाहता हूँ । "
  
Coincidentally, one day Anand and Tathagat were going somewhere while walking, traveling and suddenly both of them reached a waterfall.  At the same time, some animals were taking a bath in that waterfall.  Both of them came forward some distance away and sat in the shade of a tree.  Tathagata remained silent for a while, then said - "Watts Anand! Bring a little water from the back waterfall from where we have just come. I am very thirsty and I drink my water thirsty  Wanna extinguish. 

 Journey के
 पास पहुँचकर आनंद ने देखा कि झरने का पानी तो बिलकुल गंदा आ रहा है । मन - ही - मन वे सोचने लगे - मैं अपने गुरुदेव को , अपने आराध्य को , प्रभु को , गंदा जल तो नहीं पिला सकता । फिर मैं क्या करूँ ? आनंद वहाँ से वापस तथागत के पास आ गए और बोले " भगवन् ! झरने का पानी तो बिलकुल गंदा है । वह तो पीने लायक है ही नहीं । यदि आपकी आज्ञा हो तो मैं कुछ दूर जाकर नदी से पानी ले आऊँ ? " तथागत बोले " नहीं , वत्स ! तुम झरने से ही पानी लाओ । झरने का पानं अब ठीक हो गया होगा । "
                     

        
    Anand walked towards the waterfall with Kamandalu.  Upon reaching the waterfall, Anand noticed that the water of the waterfall was coming dirty.  In mind, he started thinking - I cannot drink my Gurudev, my God, my God, dirty water.  What do i do then  Anand came back from there to Tathagata and said "Lord! The water of the waterfall is absolutely dirty. It is not worth drinking. If you have my permission, I should go some distance and get water from the river?" Tathagata said "No  , Watts! You bring water from the waterfall itself. The waterfall must have been cured now. "


           
    आनंद फिर से झरने से पानी लेने चल दिए , पर इस बार झरने का पानी बिलकुल साफ तो नहीं था , परंतु पहले से कम गंदा अवश्य था । फिर भी अभी वह पानी पीने लायक तो नहीं था । सो आनंद इस बार भी बिना पानी लिए ही तथागत के पास लौट आए और बोले- " भगवन् ! इस बार पानी पहले से थोड़ा साफ तो था , लेकिन अभी भी पीने लायक तो नहीं ही है । पानी तो अब भी गंदा ही है । भगवान ! नदी बहुत दूर नहीं , आप मुझे आज्ञा दें , मैं अभी आपके लिए नदी से ही ताजा , मीठा , शीतल पानी लाए देता हूँ । " तथागत फिर बोले- " वत्स ! इसकी कोई आवश्यकता नहीं । तुम थक गए होगे , अभी थोड़ी देर यहाँ बैठकर विश्राम कर लो । फिर ले आना । तब तक झरने का पानी पूरी तरह साफ और पीने लायक हो ही जाएगा ।

Anand again started taking water from the waterfall, but this time the water of the waterfall was not clean at all, but it was less dirty than before.  Still, that water was not worth drinking.  So this time Anand returned to Tathagata without taking any water and said- "Lord! This time the water was already a bit clean, but still not worth drinking. The water is still dirty. God!  The river is not far away, you command me, I will bring fresh, sweet, cold water from the river for you right now. "Tathagata then said -" Watts! There is no need. You must be tired, sitting here for a while.  Take a rest. Bring again. By then the water of the spring will be completely clean and worth drinking.


आनंद मन ही मन दुःखी थे कि प्रभु प्यासे हैं , फिर भी मुझे नदी से साफ , शीतल , मीठा जल लाने क्यों नहीं दे रहे ? पर गुरु की आज्ञा का पालन तो करना ही था । सो वे चुप रहे । फिर थोड़ी देर बाद वे पुनः पानी लेने झरने की ओर चल पड़े । जैसे ही वे झरने के पास आए , तो खुशी से उछल पड़े ; क्योंकि इस बार झरने का पानी बिलकुल साफ हो चुका था और अब पीने लायक भी था । आनंद ने खुशी खुशी अपने कमंडलु में झरने का पानी भरा और तथागत के पास पहुंच गए


         Anand was deeply saddened that God is thirsty, yet why not let me bring clean, cold, sweet water from the river?  But it had to be obeyed by the Guru.  So they kept quiet.  Then after some time, they started again to take water.  As soon as they came near the waterfall, they jumped with joy;  Because this time the water of the spring was completely cleaned and now it was also worth drinking.  Anand happily filled the water of water in his kamandalu and reached Tathagata. 

तथागत ने पूछा- " अब पानी कैसा है वत्स ? " आनंद ने प्रसन्न मन से उत्तर दिया- " अब तो बिलकुल स्वच्छ और पीने लायक है । भगवन् ! आप स्वयं ही देख लीजिए । लेकिन भगवन् यह चमत्कार हुआ कैसे ? झरने का गंदा पानी अचानक स्वच्छ कैसे हो गया , निर्मल कैसे हो गया ? "


Tathagata asked- "How is the water now, Vatsa?" Anand replied with a happy heart- "Now it is absolutely clean and worth drinking.  How did it become clean, how did it become clean? "
     

तथागत मुस्कराए और बोले- " वत्स ! यह कोई चमत्कार नहीं । यह तो प्रतीक्षा का फल है । कुछ देर पूर्व जानवरों ने पानी में हलचल की थी , जिससे नीचे की धूल और मिट्टी ऊपर आ गई और पानी गंदा हो गया । जब पहली बार तुम झरने पर गए , उस समय धूल और मिट्टी पानी में घुले होने से पानी गंदा दिखाई दे रहा था । जब तुम दूसरी बार झरने पर गए तब मिट्टी नीचे परत पर बैठने लगी और इससे पानी पहले से कुछ कम गंदा दीख रहा था और जब तुम तीसरी बार गए , तब तक मिट्टी नीचे सतह में पूरी तरह जम गई और इससे पानी पूरी तरह स्वच्छ , निर्मल और पारदर्शी हो गया था । यही तुम्हारे उस प्रश्न का उत्तर है , जो तुम मुझसे अक्सर पूछा करते थे । " आनंद बोले ' वह कैसे भगवन् ! उस झरने के पानी के स्वच्छ होने से मेरे प्रश्न का क्या संबंध है ? "

      Tathagata smiled and said- "Watts! It is no miracle. It is a fruit of waiting. Some time ago the animals stirred in the water, which brought down the dust and soil and made the water dirty. When the first  The time you went to the waterfall, at that time the water appeared dirty due to the dust and mud dissolving in the water. When you went to the waterfall for the second time, the soil started to sit on the bottom layer and the water was looking less dirty than before and when  You went for the third time, by then the soil
had completely settled down to the surface and the water had become completely clean, serene and transparent. That is the answer to your question which you used to ask me often. "Anand said '  How god!  How is my question related to the cleanliness of the water of that spring?  "
         


तथागत बोले- " आनंदी हमारा मन भी उसी झरने तरह है । जिसमें पल - पल कुविचारों के कितने ही पशुउछल - कूद मचाते हैं । इन कुविचारों और कुसंस्कारों के कारण हमारा मन अपवित्र और अस्थिर हो गया है । तप एवं साधना के द्वारा हम उन्हीं कुविचारों और कुसंस्कारों के पशुओं को मन से बाहर करते हैं और फिर ध्यान के निरंतर अभ्यास से मन के स्थिर , शांत और पवित्र होने की प्रतीक्षा करते हैं । "
   




Tathagata said- "Our mind is also like that waterfall. In which many animals of illusions are thrown up every moment. Due to these illusions and mischiefs, our mind has become impure and unstable. Through meditation and meditation, we have the same thoughts."  And exclude the beasts of the cusp of the mind and then wait for the mind to become stable, calm, and pious by the constant practice of meditation. "



     भगवान बुद्ध आगे बोले- " जब तक मन स्थिर , शांत और पवित्र नहीं हो जाता , तब तक ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती । इसलिए आनंद ! मन के शांत और पवित्र होने तक तुम्हें धैर्य रखना होगा ; क्योंकि साधना में निरंतरता और धैर्य का होना आवश्यक है । जब ध्यान की गहराई में उतरकर तुम्हारा मन पूरी तरह स्थिर , शांत और पवित्र होकर समाधिस्थ हो जाएगा , तब तुम्हें स्वतः ही आत्मज्ञान की उपलब्धि हो जाएगी । 

    
     Lord Buddha further said- "Until the mind becomes stable, calm and pious, enlightenment cannot be attained. Therefore, bliss! You have to be patient until the mind is calm and pure; because there is continuity and patience in cultivation  It is necessary. When you get into the depths of meditation, your mind will become completely stable, calm and pure, and then you will automatically attain enlightenment.
          
   
आनंद को साधना का मर्म समझ में आ गया । वे तथागत के कहे अनुसार साधना - पथ पर चल पड़े । साधना में अनियमितता और अधीरता बहुत ही हानिकारक हैं , इसलिए साधकों को चाहिए कि वे भी अपने आराध्य , अपने गुरु के बताए मार्ग पर धैर्यपूर्वक चलते रहें , साधना में नियमितता व धैर्य बनाए रखें । यदि हम ऐसा कर सके , निश्चित ही एक दिन हमारी साधना भी अवश्य सफल होगी , इसमें कोई भी संशय नहीं है ।


     Anand understood the point of spiritual practice.  They started on the path of cultivation according to the saying of Tathagata.  Irregularity and impatience in sadhana are very harmful, so the seekers should also be patiently following the path of their adorable, their guru, maintaining regularity and patience in cultivation.  If we can do this, surely one day our practice will also be successful, there is no doubt in it.
   
                
                             

Comments

Motivational blog

महान व्यक्तियों के विचार।

मुश्किल समय में अपने लोगों को कैसे प्रेरित और प्रेरित करें। How to motivate and inspire your people in difficult times

A trick in the life of man!